शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
रोक के बावजूद राजवाड़ा समेत प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच रहे ई-रिक्शा, अभी समझाइश दे रही पुलिस सरस्वती नदी में फैक्ट्री का गंदा पानी छोड़ने पर निगम ने ठोका 40 हजार का जुर्माना भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, गांधी नगर थाने में FIR दर्ज द्वारकापुरी सब्जी मंडी विवाद के बाद नगर निगम के रिमूवल विभाग की कमान फिर महिला अधिकारी को कम बारिश से जलसंकट की आशंका, इंदौर में 300 नए बोरिंग पर आज एमआईसी में होगा फैसला इंदौर: चौड़ाई घटाने के बाद अब 4 सड़कों पर लगेंगे तोड़फोड़ के निशान, आयुक्त ने दिए जल्द निर्माण के निर्देश स्मार्ट सिटी के लिए सिरदर्द बनीं गोपाल मंदिर परिसर की 43 दुकानें, बार-बार टेंडर के बाद भी खरीदार नहीं भागीरथपुरा जलकांड के दोषी अफसरों को प्रमोशन पर कांग्रेस का हमला- यह उपकृत करने जैसा भाजपा कार्यशाला से पहले व्यवस्था टोली की बैठक, कई पदाधिकारी रहे मौजूद भाजपा सेवादूत अभियान की कार्यशाला आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल देंगे मार्गदर्शन
इंदौर

द्वारकापुरी सब्जी मंडी विवाद के बाद नगर निगम के रिमूवल विभाग की कमान फिर महिला अधिकारी को

द्वारकापुरी कॉलोनी सब्जी मंडी में हुए विवाद के बाद निगम का फैसला

नगर निगम के द्वारा एक बार फिर सबसे महत्वपूर्ण रिमूवल विभाग की कमान एक महिला अधिकारी के हाथ में दे दी गई है। यह फैसला हाल ही में हुए द्वारकापुरी कॉलोनी सब्जी मंडी विवाद के बाद निगम प्रशासन के द्वारा लिया गया है। पिछले दिनों नगर निगम के द्वारा द्वारकापुरी कॉलोनी में सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की गई थी। जो कार्रवाई की गई थी उस समय भी इस कार्रवाई का बहुत विरोध हुआ था और खास तौर पर सब्जी बेचने वाली महिलाओं के द्वारा मोर्चा संभाला गया था। उस समय तो जैसे-तैसे करके नगर निगम के द्वारा अपनी कार्रवाई को पूरा कर लिया गया था। इसके बाद में अगले दिन नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट मैदान में उतरी थीं। जब वे वहां मौके पर पहुंची थीं तो फिर हालात बिगड़ गए थे। इन बिगड़े हुए हालात में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि नेता प्रतिपक्ष के द्वारा एक निगम कर्मी को चांटा मार दिया गया था। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि निगम के कर्मी महिलाओं को गलत स्थान पर टच कर रहे थे इसलिए उन्हें चांटा मारना पड़ा। इस घटनाक्रम से एक बार फिर यह संदेश मिला कि रिमूवल गैंग के साथ कुछ महिला कर्मचारी होने से ही काम नहीं हो सकता है।

ऐसी स्थिति में सभी को यह स्मरण हुआ कि नगर निगम आयुक्त रहते हुए आशीष सिंह ने रिमूवल विभाग की कमान उस समय की उपायुक्त लता अग्रवाल को सौंपी थी। तब यह माना जा रहा था कि महिला को रिमूवल विभाग की कमान देने पर कई परेशानियां आएंगी लेकिन आशीष सिंह ने लता अग्रवाल पर भरोसा जताया। अग्रवाल ने शहर में कई बड़ी-बड़ी रिमूवल कार्रवाइयों को अंजाम दिया। महिला होने के कारण यह भी फायदा हुआ कि ज्यादातर लोग महिला अधिकारी से विवाद नहीं करते थे। इस सबक से सीख लेकर एक बार फिर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने इसे दोहराते हुए राजस्व विभाग की उपायुक्त गरिमा पाटीदार को राजस्व विभाग के साथ-साथ ही रिमूवल विभाग का उपायुक्त बनाया है। अब देखना है कि गरिमा पाटीदार भी लता अग्रवाल की तरह रिजल्ट दे पाती हैं या नहीं। वैसे पाटीदार को नगर निगम में जैसे ही नियुक्ति मिली वैसे ही उन्हें सबसे महत्वपूर्ण राजस्व विभाग की कमान दे दी गई है। अब दूसरे महत्वपूर्ण विभाग के रूप में रिमूवल भी उनके पास आ गया है। ऐसे में इस महिला अधिकारी के पास जिम्मेदारी बढ़ गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 4