कलेक्टर शिवम वर्मा ने तीन क्षेत्रों में ई-रिक्शा प्रतिबंधित के निर्देश दिए थे। अभी प्रथम दौर में इन प्रतिबंधित क्षेत्र में भी ई-रिक्शा पहुंच रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर अभी कार्रवाई करने के बजाए उन्हें समझा रही है, प्रतिबंधित मार्ग पर ई-रिक्शा जाने से रोक रही है। कल भी यातायात पुलिस ने इन तीन मार्गों पर 350 से अधिक ई-रिक्शा को आने-जाने से रोका उन्हें डायवर्ट किया और नियमों का हवाला देकर उल्लंघन पर कार्रवाई की बात भी कही। पलासिया, विजयनगर, रीगल, राजवाड़ा, मृगनयनी एवं राजीव गांधी सर्किल, लवकुश आदि स्थानों पर यातायात पुलिस की टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए 350 से अधिक ई-रिक्शा को प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से रोका गया तथा उन्हें वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया। यातायात पुलिस द्वारा पलासिया चौराहे पर ड्रोन के माध्यम से भी ई-रिक्शा की निगरानी की गई। ड्रोन सर्विलांस के जरिए प्रतिबंधित मार्गों की ओर जाने वाले ई-रिक्शा पर नजर रखी गई तथा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे ई-रिक्शा को यातायात पुलिस की टीमों द्वारा मौके पर ही रोककर डायवर्ट किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





