शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर: चौड़ाई घटाने के बाद अब 4 सड़कों पर लगेंगे तोड़फोड़ के निशान, आयुक्त ने दिए जल्द निर्माण के निर्देश स्मार्ट सिटी के लिए सिरदर्द बनीं गोपाल मंदिर परिसर की 43 दुकानें, बार-बार टेंडर के बाद भी खरीदार नहीं भागीरथपुरा जलकांड के दोषी अफसरों को प्रमोशन पर कांग्रेस का हमला- यह उपकृत करने जैसा भाजपा कार्यशाला से पहले व्यवस्था टोली की बैठक, कई पदाधिकारी रहे मौजूद भाजपा सेवादूत अभियान की कार्यशाला आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल देंगे मार्गदर्शन सयाजी चौराहे पर मंत्री तुलसी सिलावट की कार के सामने खड़ा हुआ युवक, पुलिस ने पकड़ा इंदौर में अब 311 ऐप से बुलाइए कचरा गाड़ी: शादी-भंडारे और दुकानों का कचरा उठेगा ऑन डिमांड इंदौर कांग्रेस में बिना स्वीकृति धरना-प्रदर्शन पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर एकजुटता की मांग कैलाश विजयवर्गीय ने प्रजापति समाज को बांटे 25 इलेक्ट्रॉनिक चॉक, धर्मशाला में लिफ्ट लगवाने का भी भरोसा इंदौर भाजपा महिला मोर्चा: श्रेष्ठा जोशी की नई टीम में किसे मिलेगी जगह? कई नाम चर्चा में
इंदौर

इंदौर: चौड़ाई घटाने के बाद अब 4 सड़कों पर लगेंगे तोड़फोड़ के निशान, आयुक्त ने दिए जल्द निर्माण के निर्देश

चारों सड़कों का निर्माण जल्द शुरू करने के आयुक्त ने दिए निर्देश

नगर निगम के द्वारा चार सड़कों की चौड़ाई को घटाने के बाद अब उन पर तोड़फोड़ के निशान लगाने की तैयारी की जा रही है। निगम आयुक्त ने इन चारों सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

सड़कों की चौड़ाई को लेकर निगम अधिकारियों और जनता के बीच में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इस स्थिति के बीच क्षेत्र के विधायक सक्रिय हुए और उनके द्वारा राज्य सरकार के माध्यम से चौड़ाई को कम करवाने का प्रयास किया गया। विधायकों को इस प्रयास में सफलता मिली और सरकार के द्वारा चार सड़कों की चौड़ाई को कम करने के निर्देश नगर निगम को दे दिए गए हैं।

इन सड़कों में शामिल जंजीर वाला चौराहा से अटल द्वार तक बन रही सड़क के लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल से लेकर अटल द्वार तक के हिस्से की चौड़ाई कम की गई है। यहां पर नगर निगम ने तोड़फोड़ के निशान लगाने का काम 2 दिन से शुरू कर दिया है। इसके बाद जमजम चौराहा खजराना से लेकर रिंग रोड तक बनने वाली सड़क की चौड़ाई को भी कम किया गया है। यहां पर नगर निगम तोड़फोड़ के लिए निशान लगाने की तैयारी में है। इसके अलावा मदरसा से जमजम चौराहा तक बनने वाली सड़क की भी चौड़ाई कम हुई है। वहां पर भी नगर निगम जल्द से जल्द तोड़फोड़ के लिए लोगों की सुविधा की दृष्टि से निशान लगाना चाहता है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि सुभाष मार्ग पर भी जल्द ही निशान लगाया जाना है। इन तीन सड़कों पर निशान लगाने, तोड़फोड़ होने और काम शुरू होने के बाद ही सुभाष मार्ग का नंबर लिया जाएगा। नगर निगम के द्वारा केंद्र सरकार से मिले 465 करोड़ रुपए की लागत से मास्टर प्लान में प्रावधान की गई 23 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से 18 सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। बची हुई पांच सड़कों का निर्माण भी नगर निगम शुरू कर देना चाहता है। इसके साथ ही निगम की ओर से यह कोशिश भी की जा रही है कि वर्ष 2027 में इनमें से कुछ सड़कों के निर्माण को पूरा कर उनका लोकार्पण कर दिया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 4