शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
विजय नगर में नो-एंट्री में खड़ा मिला ट्रक, एक महीने में तीसरा केस दर्ज लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े इंदौर में दहेज हत्या: बाणगंगा में महिला की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत ससुराल के चार गिरफ्तार गांधी चौक की अहिल्या सेंट्रल लाइब्रेरी का होगा विस्तार, आईडीए जल्द शुरू करेगा काम मालवा मिल और न्यू देवास रोड पर बदलेंगे सालों पुराने बिजली के तार, कटौती से मिलेगी राहत मूसाखेड़ी फ्लाईओवर: अधूरी सर्विस रोड और खुदाई से वाहन चालक परेशान सांवेर: गोगाखेड़ी से धतुरिया रोड का 3.30 करोड़ से निर्माण इसी साल होगा शुरू गोमा की फेल में 60 लाख से बनेगी नई स्कूल बिल्डिंग, अगले सत्र से पहले छात्रों को सौगात अहिल्या माता गौशाला में लायंस क्लब ने गायों को लगाया छप्पन भोग, किया तुला दान मेघदूत गार्डन में सामा-चकेवा महोत्सव, मैथिल महिलाओं ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना
अपराध

लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े

लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चुराई 4 लाख की दो गाड़ियां जब्त

लग्जरी शौक के लिए चुराते थे महंगी बाइक, धार के तीन वाहन चोर कनाड़िया पुलिस के हत्थे चढ़े

कनाड़िया थाना क्षेत्र से चोरी गई महंगी मोटरसाइकिलों के मामले में पुलिस ने धार जिले के टांडा, बाग और गंधवानी क्षेत्र से तीन शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपए कीमत की दो महंगी बाइक बरामद की गई हैं। गिरोह के सदस्य महंगे शौक व शानो-शौकत वाली जीवनशैली पूरी करने के लिए लग्जरी दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चुराई गई गाड़ियां अक्सर गुजरात में बेचते थे। कनाड़िया थाना प्रभारी तिलक करोले के अनुसार, 23 नवंबर की रात कनाड़िया गांव और कनाड़िया रोड स्थित संचार नगर से अज्ञात चोरों ने दो बाइक पार कर दी थीं। दोनों मामलों में 24 नवंबर को बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने धार जिले में दबिश देकर तीन आरोपियों सुरेश उर्फ सरजू मछार पिता रमेश मछार, निवासी ग्राम खरबैंडी, थाना जीराबाद, जिला धार, अंबू बास्केल पिता मोहब्बत बास्केल, निवासी ग्राम कोल्याबारी, थाना टांडा, जिला धार और अजय मोरे पिता कैलाश मोरे, निवासी ग्राम छोटी बिल्देरी, थाना जीराबाद जिला धार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दोनों बाइक जब्त की हैं। तीनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह मुख्य रूप से केटीएम और आर-15 जैसी महंगी बाइक ही चुराता था और उन्हें गुजरात ले जाकर खपाता था। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान अन्य चोरी की वारदातों और वाहनों का भी खुलासा हो सकता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 27 November 2026, पृष्ठ 12