चंदननगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता अमरीन शेख निवासी चंदननगर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति हुजेफा शेख के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही कार की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 27 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





