चंदननगर चौराहा के समीप स्कीम नं. 71 में रिक्त पड़ी शासकीय भूमि पर स्थानांतरित की गई फल-सब्जी मंडी के लिए जगह का निरीक्षण नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने किया। अधिकारी प्रखर सिंह और शिवराजसिंह यादव मौजूद थे। आयुक्त ने कहा कि फल एवं सब्जी विक्रेताओं तथा आने वाले ग्राहकों के लिए निर्धारित स्थल का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थल पर आवश्यक संधारण कार्य पूर्ण कराने तथा पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आयुक्त द्वारा स्थल पर फल एवं सब्जी विक्रेताओं की सुविधा तथा कठिनाई नहीं हो इसको देखते हुए सुविधाघर, विद्युत प्रकाश, पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिए गए। आयुक्त द्वारा स्थल पर आने वाले नागरिकों एवं फल-सब्जी विक्रेताओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मैदान क्षेत्र में आवश्यकतानुसार चूरी डालने के निर्देश भी दिए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





