शनिवार, 28 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार का देपालपुर में औचक निरीक्षण, कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड: मृत पशुओं के निपटान का प्लांट 10 दिन में पूरा करने के निर्देश चंदननगर की नई फल-सब्जी मंडी का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पानी-बिजली और सफाई के निर्देश रोक के बावजूद राजवाड़ा समेत प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच रहे ई-रिक्शा, अभी समझाइश दे रही पुलिस सरस्वती नदी में फैक्ट्री का गंदा पानी छोड़ने पर निगम ने ठोका 40 हजार का जुर्माना भोपाल सेंट्रल जेल के जेलर पर महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप, गांधी नगर थाने में FIR दर्ज द्वारकापुरी सब्जी मंडी विवाद के बाद नगर निगम के रिमूवल विभाग की कमान फिर महिला अधिकारी को कम बारिश से जलसंकट की आशंका, इंदौर में 300 नए बोरिंग पर आज एमआईसी में होगा फैसला इंदौर: चौड़ाई घटाने के बाद अब 4 सड़कों पर लगेंगे तोड़फोड़ के निशान, आयुक्त ने दिए जल्द निर्माण के निर्देश स्मार्ट सिटी के लिए सिरदर्द बनीं गोपाल मंदिर परिसर की 43 दुकानें, बार-बार टेंडर के बाद भी खरीदार नहीं
इंदौर

संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार का देपालपुर में औचक निरीक्षण, कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत संभाग आयुक्त भास्कर लाक्षाकार ने देपालपुर पहुंचकर शहीद भागीरथ सिलावट महाविद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं

संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार का देपालपुर में औचक निरीक्षण, कॉलेज और अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत संभाग आयुक्त भास्कर लाक्षाकार ने देपालपुर पहुंचकर शहीद भागीरथ सिलावट महाविद्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देपालपुर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ओपीडी, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), आयुष्मान योजना, चिकित्सकों की उपस्थिति, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे कक्ष एवं भोजनशाला सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार सुविधाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी)

सम्भागायुक्त ने किया कालेज और स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

में पाई गई कमियों पर सम्भागायुक्त ने बीएमओ एवं सीएमएचओ को कमियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।

सम्भागायुक्त ने किया कालेज और स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण – फोटो 2
सम्भागायुक्त ने किया कालेज और स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण – फोटो 3

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 28 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 28 November 2026, पृष्ठ 5