सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

ऑटो रिक्शा चालक करेंगे बाइक टैक्सी के खिलाफ प्रदर्शन

इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के शहर अध्यक्ष निलेश सूर्यवंशी, पंकज मालवीय, हरीश पंवार ने बताया है कि रैपीडो बाइक के विरुद्ध 2019 से कई आंदोलन चलाए गए हैं रैपीडो…

इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के शहर अध्यक्ष निलेश सूर्यवंशी, पंकज मालवीय, हरीश पंवार ने बताया है कि रैपीडो बाइक के विरुद्ध 2019 से कई आंदोलन चलाए गए हैं रैपीडो कंपनी है 20000 से अधिक बाइक टैक्सी ड्राइवर बिना पुलिस वेरीफिकेशन के बाइक टैक्सी का संचालन कर रहे हैं, डोमेस्टिक वहां का उपयोग कमर्शियल में किया जा रहा है। बाइक टैक्सी के खिलाफ ऑटो रिक्शा चालक 1 अक्टूबर को प्रदर्शन करेंगे। इस मुद्दे पर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ ने गांधी हॉल में बैठक आयोजित कर निर्णय लिया कि 1 अक्टूबर की शाम 4.30 बजे पुलिस मुख्यालय पलासिया पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा और पुलिस कमिश्नर से मांग की जाएगी कि रैपिडो दो पहिया राइडर्स के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दंडित किया जाए, बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा चालकों के साथ कार टैक्सी, ड्रायवर कल्याण के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राजेश बिड़कर, सुशील चौहान, नीलेश सूर्यवंशी, पंकज मालवीय सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें