शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा बच्चों के साथ फिर आ सकते हैं इंदौर, दृष्टिहीन बच्चों से मिलेंगे जमानत पर छूटीं सोनिला मिमरोट बोलीं- जेल भेजकर मेरी आवाज दबाने की कोशिश हुई संविधान दिवस पर कृष्णमुरारी मोघे बोले- कांग्रेस संविधान को लेकर भ्रम फैला रही है जीतू पटवारी आज द्वारकापुरी सब्जी मंडी पहुंचेंगे, कांग्रेस ने हर विधानसभा से भीड़ बुलाई Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी
खेल

राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

इंदौर। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में इंदौर जिला नेटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चौथी सीनियर राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता एवं तृतीय सीनियर मिक्स्ड राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ विट्ठल-रुक्मिणी…

इंदौर। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में इंदौर जिला नेटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चौथी सीनियर राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता एवं तृतीय सीनियर मिक्स्ड राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ विट्ठल-रुक्मिणी गार्डन, इंदौर में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 16 पुरुष एवं 16 महिला टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सौरभ बरगल, दुलीचंद मुकाती, घनश्याम करोले, केदार मुकाती, विशाल बनसोडे तथा लक्ष्मण दातीर उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत लखन धीमान, रूपेश गवाल, तनिष चौहान एवं महिमा कराडे द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुमित खिची ने किया तथा अंत में प्रणव भोडवे ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं उपस्थित खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रदेशभर से आई टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें