मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

देवी अहिल्या की पुण्यतिथि पर कल से डेढ़ माह तक आयोजन

देवी अहिल्या बाई की पुण्यतिथि के अवसर पर डेढ़ माह तक चलने वाले विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत रविवार 26 जुलाई से होगी। कार्यक्रमों के अंतर्गत चित्रकला, वृक्तत्व…

देवी अहिल्या बाई की पुण्यतिथि के अवसर पर डेढ़ माह तक चलने वाले विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत रविवार 26 जुलाई से होगी। कार्यक्रमों के अंतर्गत चित्रकला, वृक्तत्व कला, संस्कृत श्लोक पाठ,भजन प्रतियोगिता, कहो कहानी, लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न स्थानों पर संपन्न होगा। 10 सितम्बर को पुण्यतिथि के अवसर पालकी यात्रा निकाली जाएगी। सुमित्रा महाजन, अशोक डागा, शरयू वाघमारे, राम मूंदडा ने बताया कि अलग-अलग दिन अलग- अलग आयोजन होंगे। चित्रकला प्रतियोगिता तीन चरण में होगी। वहीं शिक्षकों के लिए वृक्तत्व प्रतियोगिता होगी। वहीं संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता,खुली भजन प्रतियोगिता, इस बार कहो कहानी प्रतियोगिता भी होगी। समितियों का गठन भी किया गया है। प्रतियोगिता के स्थान भी चयन हो चुके है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें