शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक

लाखों खर्चकर सौंदर्यकरण के साथ अब सुविधाएं जुटाने की बारी

इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक

इंदौर लोकनिर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी अपने मुख्यालय उप संभाग के अंतर्गत आने वाले सीई कार्यालय के सामने वाले बगीचे को संवारकर इसमें सौंदर्यकरण और सजाने संवारने के कई कार्य एक साथ शुरू करेगा। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों द्वारा बाकायदा बगीचा नवीनीकरण योजना बनाकर इसके लिए आवश्यक निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

जिसके अंतर्गत लाखों रुपए खर्च कर सालों पुराने बगीचे में सौंदर्यकरण के कार्यों के साथ ग्रीनरी और हरियाली के काम भी किए जाएंगे। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ यहां आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए बैठक व्यवस्था और अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएगी।

लंबे समय से उजाड़ बगीचे में अब नजर आएगी ग्रीनरी और खूबसूरती

बड़ी बात यह है कि मुख्यालय के पास उप संभाग के कार्यालय के सामने स्थित इस लंबे चौड़े बगीचे में लंबे समय से सजाने-संवारने और सौंदर्यीकरण को लेकर कोई काम नहीं हुए हैं। वहीं अब सालों बाद पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अफसरों द्वारा मुख्यालय के सामने वाले बगीचे की सुध लेकर उसे संवारने की योजना बनाकर इसको लेकर निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

जिसके तहत यहां चारों ओर नए पेड़-पौधे लगाकर हरियाली और ग्रीनरी के लिए काम किया जाएगा। इसके अलावा यहां आने वाले लोगों के लिए बैठक व्यवस्था को पहले से और बेहतर करने के लिए नई बेंच लगाई जाएगी। सौंदर्यकरण के काम किए जाएंगे। रोशनी के लिए आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी।

घूमने के लिए वॉकिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा ताकि लोग ठंड के मौसम में धूप में बैठकर आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा घूमने वालों के लिए शानदार लंबाई चौड़ाई पाथवे की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा अन्य आवश्यक नवीनीकरण के कार्य बेहद जल्द आने वाले दिनों में निविदा प्रक्रिया के बाद शुरू किए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 26 November 2026, पृष्ठ 8