इंदौर विकास प्राधिकरण अब अपनी स्कीम 97 में सालों बाद विकास कार्य शुरू करने जा रहा है।
जिसके लिए इस स्कीम 97 में विकास कार्यों की शुरूआत के लिए प्राधिकरण यहां लगभग 32.44 करोड़ रुपए की राशि खर्चकर यहां लंबे समय के बाद एक साथ स्कीम से जुड़ी कालोनियों में कई विकास कार्य शुरू करेगा ताकि योजना 97 भाग-4 के अंतर्गत इस अधूरी पड़ी स्कीम के बड़े हिस्से में विकास कार्य की शुरूआत हो जाए, जिसका लाभ लोगों को आने वाले नए साल से मिलना शुरू हो जाएगा।
बताते है कि योजना क्रमांक 97 के भाग-4 के बड़े हिस्से के विकास के लिए प्राधिकरण द्वारा निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिसके अंतर्गत यहां सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था करने के साथ अन्य विकास कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे, जिसका लाभ लोगों को भविष्य में मिलेगा।
सालों का इंतजार होगा खत्म, शुरू होंगे कई काम एक साथ
गौरतलब है कि स्कीम 97 का यह भाग-4 का एक बड़ा हिस्सा विकास कार्य शुरू नहीं होने के इंतजार में लम्बे समय से अधूरा पड़ा था। वहीं अब स्कीम 97 के इस भाग के हिस्से में भी विकास कार्य शुरू हो जाने से यहां भी लोगों का रुझान बढ़ेगा, जिसका लाभ स्कीम से जुड़ने वाले परिवारों को अब आने वाले साल में मिलना शुरू हो जाएगा। आईडीए अफसरों द्वारा स्कीम 97 के भाग-4 में विकास कार्य की योजना बनाकर एक साथ कई कार्य शुरू किए जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




