शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च

राजेंद्र नगर क्षेत्र के रेती मंडी रेलवे ओवरब्रिज पर लंबे समय के बाद रोशनी और जगमगाहट करने के लिए लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के विद्युत विभाग इलेक्ट्रिफिकेशन के अफसरों द्वारा यहां का अंधेरा दूर करने के लिए एक।

रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च

राजेंद्र नगर क्षेत्र के रेती मंडी रेलवे ओवरब्रिज पर लंबे समय के बाद रोशनी और जगमगाहट करने के लिए लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के विद्युत विभाग इलेक्ट्रिफिकेशन के अफसरों द्वारा यहां का अंधेरा दूर करने के लिए एक करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से आकर्षक लाइटिंग लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

लाईटिंग के काम के प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक रेती मंडी क्षेत्र में नवीन तैयार रेलवे आरओबी पर आकर्षक लाइटिंग की जगमगाहट के लिए यहां करीब 150 आकर्षक एलईडी लाइटिंग लगाकर जगमगाहट की जाएगी। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अगले माह शुरू होगा पोल लगाने का काम

प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों ने बताया रेती मंडी आरओबी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब यहां का अंधेरा दूर करने के लिए विभागीय तैयारी शुरू हो गई है जिसके अंतर्गत यहां लगभग 75 से 80 नए पोल लगाकर इन पर तेज रोशनी वाली नवीन एलईडी लाइटिंग से आकर्षक रोशनी के साथ जगमगाहट करने की तैयारी है। जिसका फायदा यहां से रात दिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को आने वाले नए साल से मिलना शुरू होगा। जिसको लेकर अब तैयारी भी शुरू हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट ई-पेपर