शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
फूटी कोठी के सब्जी विक्रेताओं के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महू नाका की 53 हजार वर्गमीटर जमीन के लिए स्मार्ट सिटी ने फिर निकाला 350 करोड़ का टेंडर मेंदोला ने हरी झंडी बस को दिखाई या बब्बू यादव को? कांग्रेस नेता की यात्रा से इंदौर में सियासी चर्चा इंदौर का मौसम: 24 घंटे में तापमान गिरा, हवा का रुख भी बदला इंदौर के बाजारों में पार्किंग संकट: पेड पार्किंग होगी या फ्री, आज एमआईसी में फैसला संविधान दिवस पर इंदौर शहर कांग्रेस ने ली संविधान रक्षा की शपथ नेहरू नगर में 60 की जगह 50 फीट चौड़ी बनेगी सड़क, रहवासियों ने जताया आभार संविधान दिवस पर शंकर लालवानी बोले- युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें अखंड धाम आश्रम में 23 दिसंबर से संत सम्मेलन, कैलाश विजयवर्गीय-गर्ग-बिंदल को जिम्मेदारी द्वारकापुरी सब्जी मंडी चंदननगर शिफ्ट होने लगी, कांग्रेस के आंदोलन के बीच व्यापारियों ने चुना नया रास्ता
धर्म

माहेश्वरी कुटुम्ब का आज शाम से तीन दिवसीय गरबा महोत्सव

आज सुबह की माँ बिजासन को चुनरी अर्पण, चार दिनों से होते रहे प्रशिक्षण

माहेश्वरी कुटुम्ब का आज शाम से तीन दिवसीय गरबा महोत्सव

संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब परिवार के शारदा प्रकाश अजमेरा, अशोक मीना ईनानी, पुष्प गीता माहेश्वरी, किरण मनोज छापरवाल ने बताया कि संस्था कुटुम्ब के सैकड़ों सहयोगियों और मातृशक्तियों के प्रयास से आज 13 से 15 अक्टूबर तीन दिनों तक शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक ब्लू लोटस गार्डन स्कीम नं. 71 रिंगरोड पर माँ की आराधना में गरबा की प्रस्तुति दी जाएगी। इस आयोजन को लेकर 4 दिनों से कल रात तक गरबा प्रशिक्षण शैली अजमेरा ने लगातार सभी टीमों को दिया। रोजाना हाई टी का आयोजन भी प्रशिक्षणार्थियों के लिए रखा गया। प्रशिक्षण में भी चार दिनों तक रोजाना अच्छी प्रस्तुति करने पर पुरस्कार भी दिए गए। आज शाम से गरबा शुरू होना है, लेकिन उसके पहले माहेश्वरी कुटुम्ब के बैनर तले आज सुबह अन्नपूर्णा मंदिर के समीप झूलेलाल मंदिर से मातृशक्तियों और समाजजनों की मौजूदगी में चुनरी यात्रा निकाली गई। माँ अन्नपूर्णा के जयकारों के साथ निकली चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की थी। आज शाम गुजराती थीम पर 7 बजे से माँ की आराधना में गरबा की प्रस्तुति दी जाएगी। बताया जा रहा है कि 700 से अधिक रजिस्ट्रेशन इस गरबा के लिए किए गए हैं।

माहेश्वरी कुटुम्ब का आज शाम से तीन दिवसीय गरबा महोत्सव

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6