मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

जैन मंदिर पर चोरों का धावा, दान पेटी तोड़कर तीन महीने की नकदी और चांदी के सिक्के ले उड़े

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चोरो ने फुठी कोठी मेन रोड पर स्थित एक जैन मंदिर के ताले और दान पेटी तोड़कर उसमें रखी तीन महीने की दान राशि, चांदी…

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चोरो ने फुठी कोठी मेन रोड पर स्थित एक जैन मंदिर के ताले और दान पेटी तोड़कर उसमें रखी तीन महीने की दान राशि, चांदी के सिक्के और एक छोटी दान पेटी तक चुरा ली। पुलिस के अनुसार, यह चोरी की वारदात फूटी कोठी मेन रोड स्थित श्री शीतल नाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में हुई है। मंदिर ट्रस्ट के सचिव चेतन पिता प्रेमचंद्र भंडारी ने द्वारकापुरी थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ? फरियादी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश रात के समय मंदिर परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने मंदिर के अंदर रखी दान पेटी को बलपूर्वक तोड़ दिया, जिसमें पिछले करीब तीन महीनों से एकत्रित दान की नकदी रखी हुई थी। बदमाश दान पेटी से नकदी के अलावा चांदी के सिक्के और मंदिर में मौजूद एक अन्य छोटी दान पेटी भी अपने साथ चुरा ले गए। सुबह जब मंदिर के पट खुले, तब चोरी की इस घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है ताकि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9