मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

राजेश जैन युवा बने मक्सी ट्रस्ट के अध्यक्ष

तीर्थ विकास एवं व्यवस्थाओं को लेकर हुई चर्चा

राजेश जैन युवा बने मक्सी ट्रस्ट के अध्यक्ष

श्री मक्सी पार्श्वनाथ स्थित श्री राज राजेंद्रसूरी गुरु ज्ञान मंदिर ट्रस्ट मंडल की बैठक इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित केशरी वाटिका में तीर्थ के विकास, व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्ययोजनाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। आचार्य विजय नित्यसेनसूरीश्वर म.सा., मुनिराज विद्वदरत्न विजय म.सा. के सान्निध्य में नवीन ट्रस्ट मंडल की घोषणा की। घोषणा के अनुसार, इंदौर के राजेश जैन युवा को ट्रस्ट मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, मक्सी निवासी हेमंत वेदमुथा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवीन ट्रस्ट मंडल में दिलीप जैन, अंशुल गिरिया को उपाध्यक्ष, धर्मचंद बोहरा को कोषाध्यक्ष, धर्मेंद्र कोलन को सहमंत्री तथा सौरभ डुंगरवाल को प्रचारमंत्री नियुक्त किया गया। हीराचंद जैन, अशोक जैन, संजय कोठारी, रजत मेहता, दिलीप जैन, हंसराज कटारिया, अश्विन ओसवाल, शैलेन्द्र तल्लेरा को ट्रस्टी बनाया गया। नवीन ट्रस्ट मंडल की घोषणा के साथ ही तीर्थ के सर्वांगीण विकास, धार्मिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नई जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6