रविवार, 8 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
देश

आज महापर्व दीपावली, देशभर में होगी आतिशबाजी

आज हिन्दू समाज का सबसे बड़ा पर्व दीपावली मनाया जा रहा है। आज दुल्हन के रूप में इंदौर सजा है। देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी आज लक्ष्मी…

आज हिन्दू समाज का सबसे बड़ा पर्व दीपावली मनाया जा रहा है। आज दुल्हन के रूप में इंदौर सजा है। देश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी आज लक्ष्मी माता का पूजन अलग-अलग मुहूर्त में किया जा रहा है। आज सुबह से उद्योग, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज में पूजन शुरू हुए, जो दोपहर तक के मुहूर्त में होंगे उसके बाद शाम से घरों में भी दीपावली के पूजन होंगे। लक्ष्मीमाता घरों में आए इसके प्रयास पूजन, सजावट, रोशनी के माध्यम से किए जा रहे हैं। शाम को लाखों दीपक जलेंगे, आतिशबाजी भी होगी। इंदौर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। रात को रोशनी देखने लोग निकलेंगे, इधर पटाखे भी फूटेंगे और उसका धुआं भी नजर आएगा। कल धोक पड़वा और गोवर्धन पूजा के आयोजन होंगे। भाईदूज में तिथि की गड़बड़ से एक दिन का गेप बताया जा रहा है। कुल मिलाकर आज महापर्व दीपावली है, जिसे पूरा हिन्दू समाज मना रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 8 November 2026, पृष्ठ 1