रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
देश

इस बार भी मनेगी 6 दिन की

बाजार हुए गुलजार, एक महीने तक रहेगी त्योहारों की धूम

आम तौर पर दीपावली का महापर्व 5 दिन का रहता है,लेकिन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिवाली 6 दिन की मनेगी। महापर्व की शुरुआत 6 नवंबर को धनतेरस से होगी। 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी और रूप चतुर्दशी के रूप में छोटी दिवाली मनेगी। 8 नवंबर को दीपावली का महापर्व होगा और इसी दिन महालक्ष्मी का पूजन होगा। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट रहते हैं, लेकिन इस बार यह पर्व 9 नवंबर की बजाए 10 नवंबर को मनेंगे। भाईदूज 11 नवंबर को मनेगी। इस तरह यह त्योहार 6 नवंबर से 11 नवंबर तक 6 दिन तक मनेगा। आज पूर्णिमा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा याने एक महीने तक त्योहारों की धूम रहेगी। दीपावली और अन्य त्योहारों के लिए बाजार गुलजार होने लगे हैं, खरीदारी भी शुरू हो गई है। आज शरद पूर्णिमा के बाद 29 अक्टूबर को करवा चौथ मनाई जाएगी। 1 नवंबर को अहोई अष्टमी मनेगी और 5 नवंबर को रमा एकादशी से दीपावली की शुरुआत हो जाएगी। दीपावली के बाद 15 नवंबर को छठ पूजा का महापर्व मनेगा। 17 नवंबर को गोपाष्टमी, 18 को आंवला नवमी, 20/21 नवंबर को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह होगा। 23 नवंबर को बैकुंठ चतुर्दशी और 24 नवंबर को देव दिवाली व कार्तिक पूर्णिमा मनेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1