रविवार, 8 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एमवाय हॉस्पिटल बिल्डिंग निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

इंदौर। महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय) परिसर में इसी साल 1450 बेड क्षमता वाले आधुनिक नए एमवाय हॉस्पिटल के निर्माण के लिए लगभग 800 करोड़ की लागत से नई अस्पताल बिल्डिंग…

एमवाय हॉस्पिटल बिल्डिंग निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

इंदौर। महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय) परिसर में इसी साल 1450 बेड क्षमता वाले आधुनिक नए एमवाय हॉस्पिटल के निर्माण के लिए लगभग 800 करोड़ की लागत से नई अस्पताल बिल्डिंग के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। वहीं अब इस नई बिल्डिंग निर्माण कार्य ने दुगनी तेजी के साथ गति पकड़ ली है। जिसके अंतर्गत वर्तमान में निर्माण एजेंसी द्वारा जमीनी काम को पहले से कई गुना ज्यादा गति देते हुए दिन -रात स्ट्रक्चर निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है, जो अब दूर से दिखाई भी देने लगा है। जबकि पहले शुरुआत के छह माह तक जमीनी काम ही किया जा रहा था।

दो शिफ्ट में 50 से ज्यादा मजदूर और अन्य इंजीनियर टीम दे रही रफ्तार—दो शिफ्ट

में रात – दिन 50 से ज्यादा मजदूर और दर्जनों इंजीनियर की फौज द्वारा लगातार काम को तेजी की रफ्तार देते हुए निर्माण कार्य स्पीड के साथ करवाया जा रहा है। जबकि पहले चरण में पुराने एमवाय हॉस्पिटल के आसपास बने सालों पुराने सरकारी क्वार्टर तोड़कर जगह को क्लीयर किया गया। यही नहीं शुरुआती छह सात महीने में जमीनी काम ही हो रहा था। जिसमें कई पेड़ों को हटाकर उनकी शिफ्टिंग और ट्रांसप्लांट किए गए। वहीं अब जमीन से ऊपर कालम खड़े करने और बिल्डिंग स्ट्रक्चर निर्माण कार्य में भी तेजी नजर आने लगी है। वैसे निर्माण कार्य की समय सीमा तीस माह रखी गई है जिसमें से आठ से नौ माह का समय निकल चुका है।

नई अत्याधुनिक हॉस्पिटल बिल्डिंग

निर्माण की खासियत- इस नई अत्याधुनिक अस्पताल बिल्डिंग का निर्माण लगभग 773.07 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। क्षमता और स्वरूप: इस योजना के तहत 1450 बेड का आधुनिक अस्पताल भवन तैयार किया जा रहा है। अन्य सुविधाएं: मुख्य अस्पताल भवन के साथ ही परिसर में 550 बेड का नर्सिंग हॉस्टल, 250 सीटों का मिनी ऑडिटोरियम, सार्वजनिक पार्किंग, सोलर पैनल, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जा रहे हैं। वर्तमान स्थिति: साइट पर वर्तमान में फाउंडेशन स्लैब डालने और विभिन्न हिस्सों में सिविल वर्क व खुदाई का काम तेजी से चल रहा है। इस विस्तार से इंदौर सहित पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लाखों मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। जिसका भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा फायदा बढ़ती आबादी में शहरवासियों को मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 8 November 2026, पृष्ठ 7