रविवार, 25 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के नाम पर मोबाइल पर भेजी एपीके फाइल नाबालिग से दुष्कर्म, साथियों ने की छेड़छाड़ डिनर कर रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाए लात-घूंसे, केस दर्ज सीमेंट गोदाम में सो रहे हम्माल के पैर पर चढ़ा मिनी ट्रक, गंभीर रूप से घायल शराबी पति की करतूत… शराब पीने से टोकने पर गुस्से में आकर पत्नी का सिर फोड़ा पति और मासूम बेटे को छोड़ प्रेमी के साथ इंदौर आई युवती की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत शराब पीकर चला रहा था ट्रक जांच के बाद वाहन भी जब्त भारत 200 टी20 जीतने वाली पहली टीम धोनी ने कहा, दिसंबर से पहले टेस्ट कराना होगा नेहरू स्टेडियम में जिला चैंपियनशिप फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज
देश

आज रात धवल चांदनी मेंबरसेगा अमृत

हरिहर के आंगन में शरद उत्सव की धूम

शरद की धवल चांदनी में आज रात अमृत बरसेगा। शरद पूर्णिमा के मौके पर इंदौर, उज्जैन सहित सभी इलाकों में आज की रात आस्था के अमृत से सराबोर होगी। सोलह कलाओं से परिपूर्ण चंद्रमा की अमृतमयी किरणों के बीच हरिहर के आंगन में शरद उत्सव मनेगा। उज्जैन में महाकाल के दरबार से श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम तक भक्ति का उल्लास छाएगा। कहीं भगवान को केसरिया दूध का भोग लगेगा, तो कहीं खीर प्रसादी का वितरण होगा। आज की रात खीर बनाई जाती है और फिर उसे घर से बाहर या घर की छत पर रखा जाता है ताकि चंद्रमा की किरणें खीर पर आए और आज रात बरसने वाले अमृत से खीर भी अमृतयुक्त हो जाए। आज जगह-जगह गरबे के आयोजन भी होंगे।

अब बढ़ेगी ठंड

शरद पूर्णिमा के साथ ही आज से शरद ऋतु शुरू हो जाएगी और ठंड का असर भी बढ़ने लगेगा। हालांकि अभी भी सुबह और रात में मौसम ठंडा होने लगा है, लेकिन आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 1