इंदौर। पूजन के लिए व्यापारियों और आम नागरिकों की फ्रेश नोट की गड्डी की जबरदस्त डिमांड है, लेकिन हालात यह है कि आज दीपावली है, लेकिन बैंकों ने अभी तक नए नोट के बंडल अपने ग्राहकों को बांटना शुरू नहीं किए। दरअसल बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने ग्राहकों को दीपावली पूजन के लिए फ्रेस नोट की गड्डी दीपावली से दो तीन दिन पहले देने का कहा था इधर बैंक से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभी बैंक में भी छोटे फ्रेस नोट के बंडल नहीं आए है। कुछ बैंको के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास फिलहाल 100 और 200 के अलावा पांच सौ के नोट के बंडल की उपलब्धता है।
जबकि ग्राहकों की सबसे ज्यादा मांग 20, 50 100 रुपए के नए नोट के बंडल की डिमांड है, लेकिन बैंक अधिकारियों का कहना है कि 20 और 50 के नोट हमारे पास ही नहीं आ रहे हैं तो हम ग्राहकों को कहां से दे पाएंगे। बैंक से 100 और 200 के साथ सीमित मात्रा में 50 के नए नोट की गड्डी अपने ग्राहकों को देने की तैयारी चल रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अब आज से 100 और 200 के साथ सीमित मात्रा में 50 के कड़क फ्रेस नोट के बंडल बांटने का काम शुरू किया जाएगा।
एक ग्राहक को एक से ज्यादा नए नोट की गड्डी नहीं दी जाएगी
बैंकों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 50,100 और 200 नए नोट की गड्डी किसी भी ग्राहक को एक दो से ज्यादा नहीं दी जाएंगी। खासकर 50 और 100 के नए नोट की उपलब्धता के आधार पर हमारी ब्रांच से जुड़े ग्राहकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। वही किसी भी ग्राहक को एक जैसे नोट की एक दो से ज्यादा गड्डी नहीं दी जाएगी। दरअसल 50 और 20 के नोट की उपलब्धता लंबे समय से बैंकों में नहीं है। बाजार में 10 और 20 के नोट की गड्डियों की शादी विवाह में भी जबरदस्त डिमांड रहती है। इसलिए 10 और 20 के साथ 50 के नए नोट की फ्रेस गड्डी ऊंचे दाम पर ब्लैक में बिकती है। क्योंकि शादी में खर्च करने और बारात में उड़ाने के लिए 10, 20 और 50 के नोट गड्डी हमेशा जबरदस्त डिमांड रहती है। इसलिए लोगों का कहना है कि लंबे समय 10, 20 और 50 के नए नोट तो देखने को नहीं मिल रहे है। जिसका कारण यह है कि सरकार ने इन नोटो की छपाई लंबे समय से बंद कर रखी है। इसलिए इनकी उपलब्धता न बाजार में न बैंक में कहीं भी नहीं है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




