रविवार, 8 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

अड़ीबाजी के लिए युवक पर चाकू से हमला

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक से अड़ीबाजी कर उस पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर…

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक से अड़ीबाजी कर उस पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात खंडवा नाका चौराहा पर गारमेंट स्कूल के पास स्थित एक पान की दुकान के सामने घटी। घायल युवक राहुल पिता दिनेश सोलंकी, निवासी गणेश नगर गत रात करीब 9 बजे पान की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। आरोपियों ने युवक को घेर लिया और धमकाते हुए कहा कि आज त्योहार का दिन है, हमें शराब पीना है, इसलिए शराब के लिए एक हजार रुपए दो। जब राहुल ने पैसे देने से साफ इनकार किया, तो बदमाशों ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर एक आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकाला और राहुल की पीठ में घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 8 November 2026, पृष्ठ 8