रविवार, 8 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

अपार्टमेंट के पास वॉक पर निकले दंपती से मारपीट

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर मेन स्थित प्रिंसेस क्राउन अपार्टमेंट के बाहर वॉक करने निकले एक दंपती पर पुराने विवाद के चलते हमला कर दिया गया। आरोपी पड़ोसी ने…

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर मेन स्थित प्रिंसेस क्राउन अपार्टमेंट के बाहर वॉक करने निकले एक दंपती पर पुराने विवाद के चलते हमला कर दिया गया। आरोपी पड़ोसी ने दंपती के साथ थप्पड़-मुक्कों और लातों से मारपीट की, जिससे पति का चश्मा टूट गया। बीच- बचाव करने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना प्रिंसेस क्राउन, श्रीनगर मेन अपार्टमेंट के पास हुई। फरियादी चारुमित्र डांगीवाला पिता कामता प्रसाद डांगीवाला (58) निवासी प्रिंसेस क्राउन, श्रीनगर मेन ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पत्नी ललिता डांगीवाला के साथ अपार्टमेंट से नीचे वॉक करने के लिए बाहर निकले थे। वहाँ पहले से आरोपी अनिल शर्मा निवासी प्रिंसेस क्राउन, श्रीनगर मेन खड़ा हुआ था। आरोपी पुराने किसी विवाद को लेकर अचानक उनके साथ गाली- गलौज करने लगा। जब चारुमित्र ने उसे गालियां देने से मना किया, तो वह उग्र हो गया और उनके साथ थप्पड़- मुक्कों व लातों से मारपीट शुरू कर दी। इस झूमाझटकी में चारुमित्र का चश्मा नीचे गिरकर टूट गया। पति को बचाने जब उनकी पत्नी ललिता डांगीवाला बीच- बचाव करने आगे आईं, तो आरोपी ने उनके साथ भी थप्पड़-मुक्कों और लातों से मारपीट की। एमआईजी थाना पुलिस ने पीड़ित चारुमित्र डांगीवाला की रिपोर्ट पर आरोपी अनिल शर्मा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 8 November 2026, पृष्ठ 8