मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

भगवान विट्ठल के गूंजे जयकारे

कल आषाढ़ी ग्यारस पर पंढरपुर का नजारा इंदौर में कल अलग-अलग जगह देखने को मिला। कल सुबह आयोजन के बाद कल शाम को सिलीकॉन सिटी में दिंडी यात्रा निकाली गई,…

कल आषाढ़ी ग्यारस पर पंढरपुर का नजारा इंदौर में कल अलग-अलग जगह देखने को मिला। कल सुबह आयोजन के बाद कल शाम को सिलीकॉन सिटी में दिंडी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ संख्या में मराठी समाजजन पहुंचे। भगवान विट्ठल के जयकारे भी गूंजे। लेझिम नृत्य, महाकाल ढोल, पथक दल, तरुण मंच के युवाओं का पाउल भजन रहा विशेष आकर्षण का केंद्र, मराठी समाज इंदौर की झांकी भी हुई शामिल। भगवान विट्ठल रूक्मणी की पालकी यात्रा भी निकाली गई। पश्चिम क्षेत्र के मराठी समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा में सांसद शंकर लालवानी, अण्णा महाराज, सुनील शास्त्री, शिव डिंगू, मिलिंद महाजन, विजय पाटीदार, कपिल चौधरी और तरुण मंच, विट्ठल रूक्मणी मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य और मराठी समाजजन मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें