गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश

कांग्रेस करेगी हर बूथ पर वोट रक्षक की नियुक्ति

रक्षक हटाए गए मतदाताओं का बूथ पर कराएंगे सत्यापन, चौपाल का आयोजन भी होगा, आयोजन के चित्र और समाचार भोपाल भेजना होंगे, कांग्रेसियों को भोपाल भी मार्च में शामिल होने के लिए पहुंचना होगा

संविधान दिवस 26 नवम्बर को भोपाल में संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ एवं ‘वोट रक्षक अभियान’ का शुभारंभ होगा। प्रदेश कांग्रेस ने इस संविधान रक्षा मार्च की जानकारी शहर और जिला कांग्रेस को भी भेजी है। प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश भर के एक लाख लोगों के यात्रा में शामिल होने का लक्ष्य रखा है।

इस विरोध की यात्रा में सभी शहर और जिले से बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इधर प्रदेश कांग्रेस ने निर्देशित किया कि 22 नवंबर तक समस्त जिलों में बैठकें आयोजित कर प्रत्येक वूथवार कम से कम एक वोट रक्षक की नियुक्ति की जाए। मंडलम अध्यक्षों को पहले प्रशिक्षित करना फिर मंडलम अध्यक्ष द्वारा वोट रक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा।

इन वोट रक्षक में बीएलए, बूथ समिति सदस्य और युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे। 22 से 30 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों की निगरानी में वोट रक्षकों द्वारा, हटाए गये मतदाताओं का बूथ स्तर पर सत्यापन कराना।

प्रत्येक दिन के कार्य की प्रगति रिपोर्ट मंडलम अध्यक्ष द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष को, ब्लॉक अध्यक्ष जिला को एवं जिला अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सचित्र अनिवार्य रूप से प्रेषित करना होगा।

29 नवंबर से 15 दिसंबर तक वोट रक्षकों द्वारा किए गये सत्यापन के निष्कर्षों के आधार पर ग्राम स्तर पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ चौपालों’ का आयोजन कराना, बूथ स्तर पर नागरिकों को भी वोट रक्षक के रूप में जोडना होगा। मंडलम अध्यक्षों को अपने दायित्व निभाने होंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, ब्लाक अध्यक्ष भी पूरी निगरानी करेंगे। उक्त निर्देश प्रदेश कांग्रेस की ओर से संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने भेजे है।

इधर कांग्रेस ने एआईसीसी द्वारा भेजे गए वोट रक्षक एप को अब अपने शहर पदाधिकारियों के अलावा ब्लॉक, मंडलम अध्यक्षों के साथ विधानसभा प्रभारियों को भी भेजना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस सर्कुलर के साथ यह भी बता रही है कि वोट रक्षक प्रशिक्षण की जानकारी को पूरी तरह पढ़े और मतदाता सूची से हटाए गए नामों की जांच करें, जिनके नाम गलत तरीके से काटे गए उनके मताधिकार की रक्षा की जाए। सबसे पहले अपने परिवार के सदस्यों के वोटर लिस्ट में नाम चेक करें, हर बूथ पर वोट रक्षक नियुक्त करने का काम भी मंडलम अध्यक्ष का रहेगा।

घर-घर सम्पर्क कर मतदाताओं की सूची चेक करें, जिनके नाम नहीं है उनके नाम जुड़वाए। कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने सभी को निर्देशित किया है कि वे रोजाना कार्य कर प्रगति रिपोर्ट सचित्र भेजे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 3