गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

‘बाप’ लिखी नंबर प्लेट वाली बाइक का पीछा कर पकड़ा, 6,300 का चालान

प्लेट पर लिखा रखा था नियम विरुद्ध नम्बर, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, की कार्रवाई

‘बाप’ लिखी नंबर प्लेट वाली बाइक का पीछा कर पकड़ा, 6,300 का चालान
‘बाप’ लिखी नंबर प्लेट वाली बाइक का पीछा कर पकड़ा, 6,300 का चालान (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

वाहन चालक नम्बर प्लेटों को फैंसी बना देते हैं और नम्बरों को डिजाइन कर ऐसी स्थिति पैदा कर देते हैं कि उस पर नम्बर दिखने के बजाए और कुछ लिखा दिखाई देने लगता है। ऐसी ही एक बाइक एमपी-09 ईडी 6114 को नियम विरुद्ध प्लेट पर फैंसी डिजाइन की गई और नम्बर 6114 को इस तरह से डिजाइन कराया, जिससे दूर से ही बाप लिखा दिख रहा था।

पुलिस चेकिंग कर रही थी उस दौरान यह बाइक निकली तो पुलिस ने पीछा कर इस बाइक को रोका और फिर चालक को बताया कि अंकों को तोड़ मरोड़कर फैंसी तरीके से लिखना यातायात नियम और परिवहन विभाग के नियम विरुद्ध है, वाहन चालक ने अपनी गलती स्वीकार की। आखिरकार बाप लिखे नम्बर प्लेट पर पुलिस ने 6 हजार 300 का जुर्माना किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 11