गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

वेतन के विवाद में युवक का अपहरण

कार में मारपीट, जातिसूचक गालियां भी दीं, 2 आरोपियों पर केस दर्ज

विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को जबरन कार में बैठाकर ले जाने, उसके साथ मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विजय नगर पुलिस के अनुसार, यह घटना फरियादी ठाकुरदास पिता रघुवरदयाल अहिरवार, निवासी सिंगापुर ग्रीन व्यू, इंदौर की रिपोर्ट पर दर्ज की गई है। पीड़ित ठाकुरदास ने पुलिस को बताया कि वह अपनी महिला मित्र कंचन झारिया के साथ अपना स्वीट्स विजय नगर पर बैठा हुआ था।

इसी दौरान पूर्व से परिचित सौरभ सिंह और अतुल अपनी टाटा कार से वहां पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ कार में बैठने के लिए कहा। पहचान होने के कारण वह उनके साथ गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी में बैठने के बाद आरोपी उससे सैलरी दिलवाने के संबंध में चर्चा करने लगे। जब ठाकुरदास ने स्पष्ट किया कि उसका सैलरी से कोई लेना-देना नहीं है, तो आरोपी भड़क गए।

उन्होंने उसे गाड़ी में जबरन रोककर रखा और सयाजी होटल के सामने ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ हाथ-थप्पड़ों से जमकर मारपीट की, अपमानित करने के लिए जातिसूचक गालियां दीं और भविष्य में जान से खत्म करने की धमकी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 8