गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बुजुर्ग दंपती के साथ बेटे और महिला मित्र ने की प्रताड़ना

भोजन नहीं देने, मारपीट और जान से मारने की धमकी पर केस दर्ज

बुजुर्ग दंपती के साथ बेटे और महिला मित्र ने की प्रताड़ना

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से कलयुगी बेटे की अमानवीय करतूत का मामला सामने आया है। यहां एक 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक दंपती को उनके ही बेटे और उसकी महिला मित्र द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने, खाना-खर्चा न देने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, यह मामला फरियादिया मीरा वर्मा पति अजयकृष्णा वर्मा (70) निवासी प्रगति नगर की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है। पीड़िता मीरा वर्मा ने पुलिस को बताया कि वे और उनके पति अजयकृष्णा वर्मा दोनों वरिष्ठ नागरिक हैं और उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है।

उनके घर में रह रहे उनके बेटे सुमित वर्मा और उसकी साथी ज्योति परमार द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। दोनों आरोपी बुजुर्ग माता-पिता के साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं और उन्हें दैनिक खर्च तथा समय पर भोजन तक नहीं देते हैं।

फरियादिया ने शिकायत में उल्लेख किया कि आरोपी सुमित और ज्योति परमार बात- बात पर विवाद कर गालियां देते हैं तथा विरोध करने पर उनके साथ शारीरिक मारपीट कर मानसिक रूप से परेशान करते हैं। इतना ही नहीं, दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती को घर में ही जान से खत्म करने की धमकी भी दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 8