गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मकानों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी उड़ाए

इंदौर। लसूड़िया और कनाड़िया थाना क्षेत्रों में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की गश्त को ठेंगा दिखाते हुए अज्ञात बदमाशों ने दो अलग- अलग इलाकों में सूने मकानों को…

मकानों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी उड़ाए
मकानों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी उड़ाए (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

लसूड़िया और कनाड़िया थाना क्षेत्रों में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की गश्त को ठेंगा दिखाते हुए अज्ञात बदमाशों ने दो अलग- अलग इलाकों में सूने मकानों को निशाना बनाया और घर का पूरा कीमती सामान, सोने- चांदी के जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ष्लसूड़िया थाना क्षेत्र में फरियादी अगुसईया पति भगवान सिंह चौहान निवासी काउंटी पार्क, महालक्ष्मी नगर के घर चोरी की वारदात हुई। 15 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे फरियादिया अपने घर से काम के सिलसिले में बाहर गई थीं। जब वह दोपहर लगभग 3 बजे वापस लौटीं, तो घर का सामान बिखरा हुआ था।

अज्ञात बदमाश सूने मकान का फायदा उठाकर घर में घुसे और सोने के झुमके, मंगलसूत्र, नाक की नथनी, तीन जोड़ी चांदी की पायल और घर में रखी नकदी चुरा ले गए। कनाड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगोनिया निवासी फरियादी जितेन्द्र सिंह सिसोदिया के सूने घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया।

बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखे सोने का हार, सोने की चेन, चांदी की पायल और कान की सोने की झुमकी सहित अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 8