गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
चौराहा पर भिड़े दो पक्ष… महिलाओं के बीच भी हाथापाई उधारी के पैसों के विवाद में दो बेटों ने बुजुर्ग पिता और छोटे भाई पर डंडों से किया हमला नाली के पानी और ब्रेकर को लेकर विवाद घर के बाहर महिला से मारपीट और तोड़फोड़ दुष्कर्म पीड़िता को गवाही बदलने के लिए धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार चेकिंग के दौरान पकड़ाया चोरी का वाहन, आरोपी धराया बिजली के खंभे और तारों में लगी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर मची अफरा-तफरी बर्तन बाजार की दुकान के तलघर में चोरी विद्यालयीन खुली बैडमिंटन स्पर्धा में 270 प्रविष्टियां आई अनय, जयदीप और राधिका राज्य शालेय फेंसिंग स्पर्धा में भाग लेंगे तीरंद़ाजी प्रशिक्षण का शुभारंभ
अपराध

घर के सामने टोटका करने से रोका तो गंडासे से हमला

तुकोगंज थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और टोटका करने जैसी अजीबोगरीब बात को लेकर विवाद और हमले का मामला सामने आया है। घर के सामने टोटका करने से मना करने पर…

तुकोगंज थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और टोटका करने जैसी अजीबोगरीब बात को लेकर विवाद और हमले का मामला सामने आया है। घर के सामने टोटका करने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर गड़ासे से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के पेट में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र के विकास नगर में घटी। फरियादी राजेश पिता गुलाबसिंह खोवाल, निवासी विकास नगर ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित राजेश ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 9:30 बजे वे अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि उनका पड़ोसी संजय रमन उनके घर के ठीक सामने कुछ टोटका कर रहा था। राजेश ने जब बाहर निकलकर संजय से कहा कि तुम मेरे घर के सामने इस तरह के टोटके मत किया करो, तो संजय इस बात पर बुरी तरह भड़क गया और उन्हें गालियां देने लगा। जब पीड़ित राजेश ने उसे गाली देने से मना किया, तो आरोपी संजय रमन निवासी अमर टेकरी ने अचानक गड़ासा निकाल लिया और राजेश पर हमला कर दिया। गड़ासा सीधे राजेश के पेट में लगा, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग और पड़ोसी मौके पर एकत्र होने लगे, तो आरोपी घबरा गया। भागते-भागते आरोपी संजय ने धमकी दी कि आज तो तू बच गया है, आइंदा मुझे किसी काम को लेकर कुछ कहा तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10