इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठगों ने एक ही परिवार के सदस्यों और उनकी फर्म के बैंक खातों को निशाना बनाते हुए यूपीआई के जरिए कुल 2,37,001 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए और खातों से रकम साफ कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी निर्मल पिता ओम प्रकाश जैन, निवासी शिवओम रेजिडेंसी, एमजी रोड, के साथ घटित हुई। फरियादी ने थाने पहुंचकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित निर्मल जैन ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बिना जानकारी और सहमति के गत 3 सितंबर की दोपहर को अलग-अलग बैंकों के खातों से अवैध तरीके से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए। शातिर ठगों ने पीड़ित के एचडीएफसी बैंक क्लाथ मार्केट शाखा के व्यक्तिगत खाते से 80,000 रुपये की राशि की राशि ट्रांसफर की गई है। यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर की। इसके साथ ही, उनकी पत्नी पायल जैन के आईसीआईसीआई बैंक राज मोहल्ला शाखा के खाते से 58,000 रुपये की राशि यूपीआई आईडी पर भेजी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित की व्यावसायिक फर्म पर्ल क्रिएशन के एचडीएफसी बैंक खाते से भी 99,001 रुपये यूपीआई आईडी के माध्यम से निकाल ली।
इस प्रकार विभिन्न खातों से अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर कुल 2,37,001 रुपये की चपत लगाई गई। जब पीड़ितों को खातों से अचानक पैसे कटने के संदेश मिले, तब उन्हें इस बड़े फ्रॉड का पता चला। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुकोगंज थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस उन यूपीआई आईडी और बैंक खातों के आईपी एड्रेस व ट्रांजैक्शन ट्रेल की तकनीकी जांच कर रही है, जिनके माध्यम से राशि
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



