गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बैंक खाते का दुरुपयोग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

तुकोगंज थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड और अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर अपराध को अंजाम देने वाले गि…

तुकोगंज थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड और अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर अपराध को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मामले में खाताधारक सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनके बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। तुकोगंज थाना पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला आरएनटी मार्ग स्थित इंडियन बैंक की शाखा श्रीवर्धन कॉम्प्लेक्स, जी-1, ग्राउंड फ्लोर से जुड़ा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस बैंक शाखा में खाताधारक हरेन्द्रसिंह पटेल निवासी नंदबाग कॉलोनी के खाते का उपयोग साइबर अपराध और धोखाधड़ी के मामलों में ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में किया जा रहा था।

इस अवैध नेटवर्क में उसके दो अन्य साथी अमित जायसवाल निवासी जयराज नगर और सुमित कुशवाह निवासी भगत सिंह नगर, बाणगंगा भी सक्रिय रूप से संलिप्त पाए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों हरेन्द्र सिंह पटेल, अमित जायसवाल और सुमित कुशवाह को हिरासत में ले लिया है। तुकोगंज पुलिस अब इनसे गहन पूछताछ कर रही है कि इस म्यूल अकाउंट के जरिए अब तक कितने पैसों का ट्रांजैक्शन किया गया है और इस साइबर फ्रॉड सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 4