विधानसभा तीन के अंतर्गत रावजी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित प्रकाश का बगीचा प्राथमिक विद्यालय भवन की सालों से जर्जर इमारत को अब नवीनीकरण का इंतजार है। लंबे समय से टेंडर प्रक्रिया के बावजूद हालत यह है कि अभी तक उक्त इमारत के नवीनीकरण और नवनिर्माण का कार्य शुरू ही नहीं हो पाया। जबकि इसको लेकर पिछले 5 साल से प्रयास चल रहे हैं। वही अभी हालत यह है कि चारों ओर बाउंड्री वॉल करने के अलावा कोई काम शुरू नहीं हुआ और जहां बननी थी इमारत वहां मिट्टी के ढेर लगे है और जगह जगह गाजर घास उग रही है। जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।
शिफ्टिंग के लिए नहीं मिल रही जगह, अटका निर्माण दरअसल प्रकाश का बगीचा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन के नवनिर्माण का कार्य वर्तमान स्कूल भवन को अन्य जगह शिफ्टिंग करने के लिए पर्याप्त जगह और उचित स्थान नहीं मिलने के कारण यहां बनने वाले नवीन सरकारी स्कूल भवन का निर्माण कार्य पिछले तीन से चार साल से अटका पड़ा है। जिसके कारण छात्रों को मजबूरी में लंबे समय से जर्जर भवन में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है।
जबकि यहां नई स्कूल इमारत बनाने के लिए निगम के शाला प्रकोष्ठ द्वारा 3 साल पहले ही बजट मंजूर कर दिया था। लेकिन पुराने स्कूल भवन को अपनी जगह स्थानांतरित नहीं कर पाने के कारण अब तक निर्माण कार्य ढंग से शुरू नहीं होने के कारण अधूरा पड़ा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






