गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शहीद पार्क के पीछे मेदांता हॉस्पिटल से जुड़ी सड़क पर डिवाइडर के बीच पार्किंग

पूर्वी रिंग रोड पर शहीद पार्क के पीछे मेदांता हॉस्पिटल से जुड़ी सड़क पर लंबे समय से डिवाइडर के बीच लोगों द्वारा कारें पार्क की जा रही है।

शहीद पार्क के पीछे मेदांता हॉस्पिटल से जुड़ी सड़क पर डिवाइडर के बीच पार्किंग

पूर्वी रिंग रोड पर शहीद पार्क के पीछे मेदांता हॉस्पिटल से जुड़ी सड़क पर लंबे समय से डिवाइडर के बीच लोगों द्वारा कारें पार्क की जा रही है। हालत यह है कि आधी से ज्यादा सड़क पर दिनभर कारें खड़ी रहती है। यही नहीं शादी विवाह के सीजन में तो और ज्यादा हालत खराब हो जाती है। पास में स्थित आनंदम रिजॉर्ट में शादी विवाह या अन्य कार्यक्रम के दौरान बाहर तक गाड़ियां खड़ी रहती है।

क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कई बार निगम अधिकारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी शिकायत कर दी है। बावजूद कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहें है। जिसके कारण यहां रिंग रोड़ से जुड़ी वेलोसिटी टॉकीज के सामने वाली रोड पर मेदांता हॉस्पिटल तक आधे अधूरे डिवाइडर के बीच अवैध पार्किंग का अड्डा बना रखा है। जहां सुबह से लेकर शाम तक आधी से ज्यादा सड़क घेरकर गाड़ियां खड़ी रहती है।

बड़ी बात यह है कि पूर्वी रिंग रोड पर शहीद पार्क के पीछे बॉम्बे-आगरा रोड से जुड़ी मुख्य लिंक रोड़ सड़क पर वैसे ही दिनभर लिंक रोड़ से हॉस्पिटल आने-जाने वाली गाड़ियों का दबाव रहता है ऐसे में सड़क के बीच डिवाइडर की जगह पर गाड़ियों की पार्किंग से लोगों को परेशानी हो रही है। जिसको लेकर क्षेत्र के रहवासियों ने कई बार निगम की 311 एप पर और अधिकारियों को भी शिकायत कर दी बावजूद इसके फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

यही नहीं रात में और ज्यादा दिक्कत हो रही है जब अंधेरे में बीच सड़क पर गाड़ियां पार्किंग और लोगों को यहां से अंधेरे में निकलना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी आधा अधूरा डिवाइडर के बीच ना लाइटिंग लगी है और ना हरियाली और सुंदरता दिखाई दे रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 8