गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जैनाचार्य यतीन्द्रसूरि महाराज का जन्मोत्सव मनाया

श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ, द्वारा आयोजित चातुर्मास के अंतर्गत श्री केसरी वाटिका में गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय…

श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ, द्वारा आयोजित चातुर्मास के अंतर्गत श्री केसरी वाटिका में गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरि म.सा. के सान्निध्य में युगदृष्टा जैनाचार्य श्री यतीन्द्रसूरि महाराज का 144वाँ जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर गुणानुवाद सभा आयोजित हुई, जिसमें साधु-साध्वीवृंद एवं बड़ी संख्या में श्रावक- श्राविकाओं ने गुरुदेव के जीवन और धर्मप्रभावना का स्मरण किया। गच्छाधिपति नित्यसेनसूरि म.सा. ने प्रवचन दिए। राजेश जैन युवा ने उक्त जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 7