दीपावली के अवसर पर शहर में कई जगह रंगोली घर के बाहर और अन्य जगह पर भी उकेरी गई। कल भाईदूज पर नन्दानगर 11 नम्बर रोड पर देवेन्द्र सोनी के निवास पर उनके पुत्र समर्थ और पुत्री पारुल ने आकर्षक रंगोली बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर भी खासी जगह मिली। रहवासियों ने भी इसे निहारा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






