राऊ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में बिचोली हप्सी रोड से बायपास और देवगुराडिया रोड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों बेहद तेजी के साथ चल रहा है। जिसके अंतर्गत बायपास से भीतर तक नोबल हॉस्पिटल चौराहा पर बिचोली ग्रामीण और देवगुराडिया क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग तक बन रही लगभग 30 फीट चौड़ी मुख्य सड़क निर्माण और चौड़ीकरण की रंगत अब तेजी के साथ दिखने लगी है।
यही नहीं वर्तमान में बिचौली बायपास से भीतर तक लगभग 1 किमी से ज्यादा लंबे बड़े हिस्से में आधी से ज्यादा नई सीमेंटेड सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। साथ ही अब पौन किमी के लगभग बचे शेष हिस्से में भी अब दुगनी तेजी के साथ सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।
मां पीतांबरा धाम तक हो रहा एक जैसे लेवल में सड़क निर्माण कार्य
वहीं आईडीए द्वारा बिचोली बाईपास से भीतर नोबल हॉस्पिटल चौराहा और देवगुराडिया रोड को जोड़ने वाली मैन रोड से मास्टरमाइंड स्कूल और मां पीतांबरा धाम तक बनने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य वर्तमान में बहुत तेजी के साथ चल रहा है। आईडीए द्वारा करोड़ों की लागत से बनाई जा रही इस मुख्य सड़क का निर्माण कार्य वर्तमान में आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।
वहीं बचे हिस्से में भी सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों तेजी के साथ चल रहा है ताकि यहां से दिन-रात गुजरने वाले 50 से ज्यादा कालोनियों और सैकड़ों टाउनशिप के हजारों रहवासी परिवारों को भी सीधी नई सड़क बनने से बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही भविष्य में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





