मूसाखेड़ी फ्लाईओवर निर्माण कार्य में अब पहले से दुगनी तेजी नजर आ रही है। जिसके अंतर्गत बीच के हिस्से में जहां लोहे का बड़ा स्ट्रक्चर रखने के बाद उस पर वेल्डिंग वर्क कर उसे तैयार करने का काम दिन -रात दुगनी तेजी के साथ किया जा रहा है। वहीं इसके पास में बीच के हिस्से में गर्डर लॉन्चिंग का काम भी चल रहा है। वहीं दूसरे साइड वाले लोहे के बड़े स्ट्रेक्चर के अलग -अलग हिस्से में निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है।
बताया जा रहा है कि बेहद जल्द पीथमपुर की फैक्ट्री में तैयार 60 टन वजनी लोहे के बड़े स्ट्रैकचर के अलग – अलग हिस्सों को लाने का काम भी शुरू होगा। इसके बाद इन्हें बड़ी मशीनों और क्रेन की सहायता से ऊपर चढ़ाने का काम भी होगा। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इधर, सर्विस रोड की बाधाएं दूर कर शुरू कर दिया निर्माण
वहीं सर्विस रोड की बाधाएं दूर कर निर्माण एजेंसी द्वारा सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी तेजी के साथ शुरू कर दिया है। बताते हैं कि इस नई सर्विस रोड से वाहनचालक निकलकर ब्रिज के नीचे के बोगदों से होकर गुजरेंगे। इसके अलावा सर्विस रोड़ निर्माण की अन्य बाधाएं भी दूर की जाएंगी ताकि ब्रिज निर्माण से पहले दूसरे साइड की सर्विस रोड निर्माण का कार्य जल्द पूरा हो जाए। जिसको लेकर निर्माण कार्य वर्तमान में तेजी के साथ हो रहा है। इधर ब्रिज निर्माण का कार्य भी ठेकेदार कंपनी द्वारा ज्यादा मजदूर लगाकर करवाया जा रहा है। जिसके लिए दो शिफ्ट में काम हो रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





