गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

प्लाट का कब्जा मांगने गए परिवार को मिली गालियों के साथ धमकी

बाणगंगा थाना क्षेत्र की नंदबाग कॉलोनी में प्लॉट का कब्जा मांगने गए एक परिवार के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी दे…

बाणगंगा थाना क्षेत्र की नंदबाग कॉलोनी में प्लॉट का कब्जा मांगने गए एक परिवार के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के सेक्टर-ए, नंदबाग कॉलोनी की है।

फरियादी अनुराग पिता सुनील बौरासी, निवासी मुखर्जी नगर, बाणगंगा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी जसराज मेहता निवासी शंकर बाग कॉलोनी ने उनके मामाजी और मौसी को तो प्लॉट का कब्जा दे दिया था, लेकिन उसकी मां हेमलता के नाम के प्लॉट प्लांट क्रमांक 219, गली नंबर 07, नंदबाग कॉलोनी का कब्जा नहीं दिया था। इसी सिलसिले में गत दिनों अनुराग, अपनी मां हेमलता और पिता सुनील बौरासी के साथ प्लॉट का कब्जा लेने के लिए नंदबाग स्थित जसराज मेहता के ऑफिस गए थे।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी जसराज मेहता ने उन्हें ऑफिस से बाहर भगा दिया और बाहर आकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनकी जाति का अपमान करते हुए कहा कि तुम लोग नीची जाति के हो… प्लॉट का कब्जा मांगने मेरे ऑफिस आए, तो तुम लोगों को जान से खत्म कर दूंगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 4