तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला ब्रिज के पास सुबह भीषण सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, हादसा कल सुबह करीब 8:20 बजे हुआ। पहली मोटरसाइकिल पर सवार देवराज गौड़ निवासी उमरिया खुर्द की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी गाड़ी पर पीछे बैठी एक अज्ञात महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना के बाद कार चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। तेजाजी नगर थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

![[हटाएं – 17900 में जोड़ दिया] मामूली बात पर युवक से मारपीट](https://cityblast.in/wp-content/uploads/2026/10/cbs-fallback-crime-v3-640x360.jpg)
