बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दो कारों में भिड़ंत, एटीएम में घुसी बलेनो

बीती रात सदर बाजार थाना क्षेत्र में दो कारों के बीच भिड़ंत होने का मामला सामने आया है।

दो कारों में भिड़ंत, एटीएम में घुसी बलेनो

बीती रात सदर बाजार थाना क्षेत्र में दो कारों के बीच भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इमली बाजार में कार क्रमांक एमपी 13 झेडएन 6031 और बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 9953 के बीच टक्कर हो गई, जिसके बाद बलेनो कार एटीएम में अनियंत्रित होकर जा घुसी। बताया जा रहा है कार चालकों को मामूली चोट भी आई है। गनीमत है कि घटना आधी रात में होने के कारण किसी अन्य को कोई गंभीर चोट नहीं लगी और एटीएम में भी कोई मौजूद नहीं था। पुलिस सदर बाजार ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार के एयरबैग खुल गए थे इसके कारण बड़ी घटना नहीं हुई है।

दो कारों में भिड़ंत, एटीएम में घुसी बलेनो

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 12