बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

धूं-धूं कर जल उठी भंगार कार स्क्रेप गोडाउन में भीषण आग

बीते चार दिनों से शहर में आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके पीछे पटाखे मुख्य वजह है। कल बिचौली मर्दाना क्षेत्र में खड़ी भंगार कार में आग लग गई।

धूं-धूं कर जल उठी भंगार कार स्क्रेप गोडाउन में भीषण आग

बीते चार दिनों से शहर में आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके पीछे पटाखे मुख्य वजह है। कल बिचौली मर्दाना क्षेत्र में खड़ी भंगार कार में आग लग गई। वहीं धार रोड स्थित स्क्रेप गोडाउन में भी भीषण आग लगी थी। शहर में आगजनी की आधा दर्जन घटनाएं हुई हैं। बिचौली मर्दाना के वैष्णवधाम मंदिर के समीप खड़ी एक कार में आग लगने की जानकारी दमकल को मिली जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। बताया जा रहा है कि यह कार भंगार थी, इसके दो टायर भी नहीं थे। वहीं धार रोड के सिंहासा स्थित आवेश पिता इकबाल कुरैशी के स्क्रेप गोडाउन में भी भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने 77 हजार लीटर पानी बहाकर आग को काबू किया। इसके अलावा मांगलिया के कचरा प्लांट, आईआईएम ट्रेचिंग ग्राउण्ड और एरोड्रम क्षेत्र के विजयश्री नगर स्थित एक मकान में भी आग लगी थी। दमकल ने सभी स्थानों पर सूचना मिलने के बाद पहुंचकर आग पर काबू पाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 12