बुधवार, 11 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कांग्रेस प्रवक्ता ने बहन के जेठ को पीटा, चोइथराम अस्पताल में हुई घटना

कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया के खिलाफ राजेन्द्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया के खिलाफ राजेन्द्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को फरियादी अमित पिता लक्ष्मीनारायण हार्डिया ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके छोटे भाई सुमित हार्डिया के बेटे आराध्य से मिलने चोइथराम अस्पताल गए थे। आराध्य का नहाने के दौरान गर्म पानी से पैर जल गया। इस बात पर अमित ने अपनी बहू और आराध्य की माता बरखा को कहा कि बच्चे का ध्यान रखा करो। इसी दौरान अस्पताल में बरखा हार्डिया का भाई और कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया भी मौजूद थे उन्होंने फरियादी अमित को घूरकर देखते हुए कहा कि तुमने मेरी बहन बरखा को ऐसा क्यों कहा कि आराध्य के पैर जले हैं तो गलती उसकी है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और लोकेश ने अमित को पीट दिया, जिससे उन्हें पीठ और गाल पर चोट लगी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर लोकेश हार्डिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर परिजनों का आरोप है कि लोकेश घटना के दौरान सामान्य स्थिति में नहीं था। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 11 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 November 2026, पृष्ठ 3