चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां खेलते-खेलते घर में रखा एसिड पानी समझकर पी लेने से ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चंदन नगर थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी सुनील की ढाई वर्षीय बेटी वंशिका घर में खेल रही थी। पिता सुनील ने बताया कि बच्ची ने अनजाने में घर में रखा एसिड पानी समझकर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर मासूम को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान वंशिका ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर चंदन नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटनाक्रम की तस्दीक करते हुए आगे की जांच की जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




