बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शिक्षा सेमिनार आयोजन में सम्मान भी

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर आयोजित शिक्षा सेमिनार में प्रिन्सिपल मोहम्मद अनवर खान को नैशनल अवॉर्ड फॉर सोशियल एक्सीलेंस चेंज मेकर अवार्ड दिया गया।

शिक्षा सेमिनार आयोजन में सम्मान भी

माणिक बाग रोड़ इंदौर स्थित एकेडमी के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर एएमपी और शाहीन ग्रुप्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिक्षा सेमिनार में इंदौर के प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रिन्सिपल मोहम्मद अनवर खान को नैशनल अवॉर्ड फॉर सोशियल एक्सीलेंस चेंज मेकर अवार्ड देकर सम्मानित किया। प्रिन्सिपल मोहम्मद अनवर पिछले 26 वर्षों से माणिकबाग क्षेत्र की श्रमिक बस्तियों के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता देकर शिक्षित कर रहे है। दानिश खान, अनीस कुट्टी, मुश्ताक खान, जुबेर, हलीम खान, आदिल सईद, रिजवान भाई, सुबुर अहमद सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 7