लोक निर्माण विभाग हेड क्वार्टर सब डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत इंदौर के सुखलिया क्षेत्र में आईटीआई सेक्शन के तहत रजत जयंती कॉम्प्लेक्स के आवासीय क्वार्टर में जनरल मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य शुरू करेगा। जिसके अंतर्गत पीडब्ल्यूडी अफसरों ने इस कार्य को शुरू करने से पहले निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
जिसको लेकर मेंटेनेंस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण और रिनोवेशन कार्य संबंधित विभाग के द्वारा लाखों रुपए खर्चकर रजत जयंती कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में जनरल रिनोवेशन संबधित कार्य और अन्य नवीनीकरण कार्य शुरू करेगा। जिसका लाभ क्षेत्र के रहवासियों को आने वाले दिनों में मिलेगा।
लंबे समय से थी शासकीय इमारत को रिनोवेशन की दरकार
दरअसल सुखलिया क्षेत्र में स्थित रजत जयंती कॉम्प्लेक्स के शासकीय क्वार्टर में मरम्मत और नवीनीकरण के साथ जनरल रिनोवेशन कार्यों की दरकार लंबे समय से थी। जिसको लेकर यहां के रहवासी लंबे समय से लोक निर्माण विभाग के अफसरों से रिनोवेशन कार्य शुरू करवाने की मंजूरी की माँग कर रहे थे। जिस पर अब अमल होने पर अगले माह में बेहद जल्द निविदा संबंधित कार्य पूरा होने के बाद जल्द नवीनीकरण कार्य भी शुरू हो जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





