बुधवार, 25 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रोटरी क्लब मेघदूत ने बनाया सर्वाधिक अवॉर्ड पाने वाले क्लब का रिकार्ड

21 श्रेणियों में सम्मान प्राप्त किया

रोटरी क्लब मेघदूत ने बनाया सर्वाधिक अवॉर्ड पाने वाले क्लब का रिकार्ड

रोटरी क्लब ऑफ इंदौर मेघदूत ने अपनी सामाजिक जनकल्याणकारी और सेवा गतिविधियों पर गार्डन में आयोजित समारोह परितोष-5 में 21 श्रेणियों में सम्मान प्राप्त कर रीजन-5 का सर्वाधिक अवॉर्ड पाने वाले क्लब का रिकार्ड प्राप्त किया। क्लब का सम्मान कर प्रमाण पत्र दिए गए। क्लब ने पिछले चार महीनों में कुल 105 सेवा गतिविधियाँ आयोजित कर रिकार्ड बनाया। रोटरी गवर्नर संस्कार कोठारी ने अध्यक्ष विनय गुप्ता को सम्मानित भी किया। क्लब के विनय गुप्ता, विनोद वर्मा, घनश्याम सिंह, ने पुरस्कार प्राप्त किए। क्लब के 15 सदस्य एकजुटता के साथ मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 25 November 2026, पृष्ठ 7