इंदौर (सिटी ब्लास्ट न.प्र.)। हिंदी साहित्य समिति में क्षितिज संस्था के अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन में डॉ. मनीष दवे की 20वीं कृति ‘एहसासों का उजाला’ का विमोचन हुआ। 40 प्रेरणादायक कहानियों के इस संग्रह का विमोचन डॉ. विकास दवे, भागीरथ परिहार, नंदकिशोर बर्वे, ज्योति जैन, तनुजा चौबे, श्रीमती भटनागर, अदितिसिंह भदौरिया ने किया। दवे का सम्मान भी किया गया।
योगेंद्रनाथ शुक्ल, सुरेश रायकवार, दीपक गिरकर, हरेराम बाजपेयी, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, मुकेश इंदौरी, रश्मि चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




