लोक निर्माण विभाग द्वारा अगले हफ्ते टेंडर प्रक्रिया के बाद करीब साढ़े सात करोड़ से ज्यादा की लागत से बड़ौदा दौलत, खुड़ैल, चौखेमाना सहित आधा दर्जन गांवों से जुड़ने वाली दो बड़ी ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा जिसका फायदा दो विधानसभा से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के हजारों ग्रामीण परिवारों को मिलेगा।
## रात-दिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भी मिलेगा फायदा
यही नहीं साथ ही इस क्षेत्र के मुख्य मार्ग से रात – दिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भी इसका सीधा लाभ भविष्य में सड़कों का काम पूरा हो जाने के बाद मिलेगा। खास बात यह है कि उक्त दोनों सड़कों के लिए निविदा संबंधित तमाम प्रक्रिया दिवाली से पहले ही शुरू हो गई थी। वहीं अब अगले हफ्ते 18 नवंबर के आसपास टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेहद जल्द पीडब्ल्यूडी अफसरों द्वारा निर्माण एजेंसी से यहां की सड़कों का काम जल्द शुरू करवाने की तैयारी है। जिसको लेकर निविदा प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। पीडब्ल्यूडी अफसरों के मुताबिक बड़ौदा दौलत मेंनरोड से खुड़ैल, सेमलिया चाऊ चौ खेमाना फाटा रोड़ सहित आधा दर्जन से ज्यादा गांव को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य अगले माह में बेहद जल्द शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर वर्तमान में पीडब्ल्यूडी अफसरों की विभागीय तैयारी अंतिम दौर में है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




