मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग संभाग 1 इंदौर (पीडब्ल्यूडी) द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विधानसभा 5 के मूसाखेड़ी क्षेत्र में पुलिस पेट्रोल पंप के पास शांति नगर चौराहे पर नवीन यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा एमआर 10 रोड़ पर दिव्या शक्तिपीठ मंदिर के बाहर बायपास से जुड़ने वाले मुख्य मार्ग पर मंदिर के बाहरी परिसर पर अत्याधुनिक नवीन यात्री प्रतीक्षालय का नव निर्माण कार्य बेहद जल्द इसी साल में शुरू करने की तैयारी है।
## सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ यात्रियों को भी मिलेगा लाभ
नवीन आधुनिक बस स्टॉप यात्री प्रतीक्षालय का सबसे बड़ा लाभ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ आसपास के रहवासी और रात -दिन यहां से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को भी मिलेगा। जिसको लेकर लोकनिर्माण विभाग के निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों ने पिछले दिनों निविदा जारी कर काम शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है इसके अलावा आधा दर्जन अन्य जगह भी बेहद जल्द नवीन यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य शुरू होगा। जिसका लाभ लोक परिवहन साधनों का उपयोग करने वाले हजारों यात्रियों को मिलेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 25 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




